+91 8779003617 wcsfindia1ngo@gmail.com Mon-Sat: 9:00 AM - 5:00 PM
स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है। महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है। 12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |

WCSF CHARITYSPIRIT FOUNDATION

"Government of India Recognized Non-Profit Organization"

स्वास्थ्य, सम्मान और नेतृत्व की ओर सशक्त कदम

खूंटी ज़िले के तोरपा प्रखंड स्थित पूर्वी पंचायत भवन में WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा एक दिवसीय पंचायत महिला मित्र प्रशिक्षण एवं ‘पीरियड पाठशाला’ जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी स्वच्छता से जुड़े मिथकों को तोड़ते हुए महिलाओं और किशोरियों को सही जानकारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करना रहा।


आज WCSF CharitySpirit Foundation के तत्वावधान में खूंटी ज़िले के तोरपा प्रखंड स्थित पूर्वी पंचायत भवन, तोरपा में एक दिवसीय पंचायत महिला मित्र प्रशिक्षण एवं ‘पीरियड पाठशाला’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तोरपा ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों से चयनित पंचायत महिला मित्रों ने उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक जितेंद्र कुमार वर्मा एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रियंका कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिला मित्रों को मार्गदर्शन देते हुए उनके सामाजिक दायित्व और नेतृत्व भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक मिथकों को समाप्त करना, महिलाओं और किशोरियों को वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास के साथ मासिक धर्म प्रबंधन के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि माहवारी कोई शर्म या छिपाने का विषय नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिसके बारे में सही जानकारी और स्वच्छ प्रबंधन महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मसम्मान के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण सामूहिक निर्णय लिया गया कि तोरपा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में ‘पीरियड पाठशाला’ का आयोजन प्रत्येक माह नियमित रूप से किया जाएगा, जिसका संचालन स्वयं पंचायत महिला मित्र करेंगी। इसके साथ ही महिला हिंसा रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार एवं आजीविका से जोड़ने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया, ताकि पंचायत स्तर पर सतत और सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में रुचि कुमारी, बिनिता कुमारी, आरती कुमारी, शीमा देवी, ज्योति कुमारी, लीलावती कुमारी, वर्षिता कुमारी, दयमनी सूरिन, संगीता कुमारी और शीमा देवी सहित अन्य महिला मित्र उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने पंचायतों में जागरूकता फैलाने, नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

WCSF CharitySpirit Foundation का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर महिला सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बने। ‘पीरियड पाठशाला’ इसी दिशा में एक सशक्त और दूरगामी पहल है, जो जमीनी स्तर पर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है।
Share this article:
Subscribe to Newsletter

Get the latest news and updates directly in your inbox.