+91 8779003617 wcsfindia1ngo@gmail.com Mon-Sat: 9:00 AM - 5:00 PM
स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए निरंतर कार्यरत है। महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट हों — WCSF CharitySpirit Foundation महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सतत जागरूकता अभियान चला रही है। 12A and 80G Permanent Registered NGO | Donate with Tax Benefits |

WCSF CHARITYSPIRIT FOUNDATION

"Government of India Recognized Non-Profit Organization"

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत ठेठईटांगर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रत्युष नवबिहार (24.01.2026)


सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत ठेठईटांगर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ठेठईटांगर (सिमडेगा):
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर जिला परिवहन विभाग, सिमडेगा के निर्देशानुसार WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा ठेठईटांगर बाजार एवं सलगाडीह क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों, दुकानदारों, युवाओं एवं राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक एवं जनसंवाद के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सतर्कता बरतने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कलाकारों द्वारा स्थानीय भाषा में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया और आमजन ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को गंभीरता से सुना एवं समझा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन WCSF CharitySpirit Foundation के संस्थापक जितेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष, निदेशक, प्रखंड समन्वयक एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में परिवहन विभाग, सिमडेगा एवं WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
Share this article:
Subscribe to Newsletter

Get the latest news and updates directly in your inbox.