कर्रा प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय के समीप WCSF CharitySpirit Foundation द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अस्मिता नागेसिया एवं मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विकास बोर्ड की जिला समन्वयक सुश्री अस्मिता के करकमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को सिलाई, कटिंग, डिजाइनिंग एवं परिधान निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
संस्था के संस्थापक जितेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि महिलाओं को उत्पादन इकाइयों और बाजार से जोड़कर स्थायी आय के अवसर भी प्रदान करेगी। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र की महिलाएं कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनें और अपने परिवार की आय में योगदान दें।
कार्यक्रम में राज्य समन्वयक प्रियंका कुमारी, प्रोग्राम मैनेजर जेसिंटा गुड़िया एवं एलेन गुड़िया, सिलाई शिक्षिका अनीमा तिरू, पंचायत की महिला मित्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और ग्राम विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।
यह सिलाई केंद्र कर्रा की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की नई शुरुआत है — एक ऐसा मंच जहाँ सुई–धागे से सपनों को आकार दिया जाएगा।
न्यूज़ देखो ( समाचार पत्र में प्रकाशित)